सोमवार, 18 दिसंबर 2017

अहाड़


यह स्थान राजस्थान के उदयपुर जिले की बनासघाटी में है|यहाँ बी0 बी0 लाल के नेतृत्व में हुए उत्खनन से 4000 वर्ष पुरानी सभ्यता का पता चला है| यहाँ बड़े व चौकोर मकान बनाये जाए के साक्ष्य मिले हैं जिनकी नींव पत्थर की किन्तु दीवारें मिट्टी या मिट्टी की ईंटों की बनी होती थीं| यहाँ के लोग मिट्टी के बर्तन भी बनाते थे जिनकी पृष्ठभूमि काली और किनारा लाल है| कुछ बर्तनों में सफेद चित्रकारी भी की गयी है| यहाँ के निवासी धातु के औजार भी बना लेते थे तथा चावल की कृषि से परिचित थे| पशुपालन इनकी अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार था|


कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें











हमारीवाणी

www.hamarivani.com
www.blogvarta.com