मंगलवार, 19 दिसंबर 2017

तक्षशिला


तक्षशिला का शाब्दिक अर्थ है शिलाखण्डों पर बसा शहर| यह स्थल वर्तमान पाकिस्तान के रावलपिंडी जिले में रावलपिंडी से 33 किमी पश्चिम में सिरकप नामक स्थान पर रहा है| किसी समय यह गांधार राज्य की राजधानी रहा है| यहाँ चाणक्य व चन्द्रगुप्त दोनों ने शिक्षा पाई थी| प्रसिद्ध वैद्य जीवक एवं व्याकरणाचार्य पाणिनि ने भी यहाँ शिक्षा पाई थी| यह स्थल मध्य एशिया व चीन से व्यापार का प्रसिद्ध केंद्र था| यहाँ के शासक आम्भिक ने सिकन्दर की मित्रता स्वीकार की थी| मौर्यकाल में यह स्थान उत्तरापथ की राजधानी था|  ह्वेनसांग ने यहाँ की यात्रा की थी|
 



कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें











हमारीवाणी

www.hamarivani.com
www.blogvarta.com