मंगलवार, 28 अप्रैल 2020

दो अक्षर वाले शब्द Words of two letters






जो बच्चे नर्सरी, यू० के० जी०, एल०के०जी० या शिशु कक्षाओं के छात्र हैं उनको सरल तरह से हिन्दी के अक्षरों को सिखाने के लिए माँ भारती विद्या मन्दिर, अयारी, जनपद-हरदोई उ० प्र०  के द्वारा तैयार यह वीडियो अत्यधिक लाभदायक  होगा| अपने बालक बालिकाओं को अवश्य दिखाएं|







कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

दस का बीस

दो की पुड़िया आठ में, बण्डल दस का बीस।
वो मिलता मिलता है तभी, किस्मत हो इक्कीस।।
केवल सब्जी मिल रही, ठीकठाक है दाम।
कोरोना के राज्य में, बाकी सब बेदाम।।
बन्द दुकानें हैं सभी, तलब लगी है जोर।
आना जाना है कहीं, सही समय है भोर।।
चाहे जो भी बन्द हो, बन्द नहीं है पेट।
शून्य कमाई हो गयी, खाली हो गयी टेंट।।
जैसे अंध सुरंग में, यात्रा हुई अनन्त। 
इस बन्दी का देखिये, कब होता है अन्त।।

सोमवार, 27 अप्रैल 2020

तितली

यूँ तो मैं फोटोग्राफर नहीं हूँ किन्तु कभी कुछ दिख जाए तो मन मचल जाता है तो दिन के उजाले में सूखे हुए पत्तों पर मुझे यह महाशय बैठे हुए दिखाई दे गये तो मैंने भी कहा चलो दोस्ती शुरू| यह तितली के ही आस पास का कोई कीट है या तितली ही है मुझे नहीं पता| मगर मुझे आश्चर्य इस बात पर हुआ कि दूर से देखने पर यह तितली नहीं अपितु पत्तों में छिपा हुआ साँप या मेढ़क नजर आया| जय हो भगवान की जिन्होंने इसे ऐसा बनाया कि जब मैं मनुष्य होकर धोखा खा गया तो सामान्य प्राणी की क्या बिसात कि एक बार अपने इस भोजन को छोड़कर  आगे न बढ़ जाए|
तितली


तितली

तितली



कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

रविवार, 26 अप्रैल 2020

कोरोना

आज फिर से बिक गयी पायल किसी के पाँव की।
जब से कोरोना चला रौनक घटी है गाँव की।
रो-कलपकर शान्त आखिर हो गया बच्चा विकल।
दूध लाता कौन राहें बन्द थीं हर ठाँव की।
ये पुलिस तो आज फिर से हो गयी आतंकमय,
लोग मुर्गा बन गए ज्यों पाठशाला काँव की।
लॉकडाउन को लगाकर काम तो अच्छा किया।
लोग शहरों से छुटे चौखट खड़े हैं गाँव की।
द्वार से मैंने भिखारी को भगाया आज फिर।
माँगने आया दवा वो मुझसे खूनी आँव की।
तुम भले समझो गजल प्यारे इसे बेकार में,
मैंने बस यात्रा शुरू की है हृदय की नाँव की।

शनिवार, 25 अप्रैल 2020

Numbers 1 to 30

इस वीडियो के माध्यम से आप अपने बच्चों को बिना किसी अध्यापक के ही 1 से 30 तक नम्बर सिखा सकते हैं | बहुत ही आसान तरीके से|






कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

शनिवार, 11 अप्रैल 2020

OP की लम्बाई



प्रश्न: किसी वृत्त में दो बराबर जीवाएं बिन्दु P पर काटती हैं। यदि AB= CD= 10cm, OC=13cm (वृत्त का केन्द्र बिन्दु O है) और PB = 3cm है,तब OP की लंबाई क्या है?
                


                  हल:
                   दिया है: AB= CD=10cm
                   OC=OA=OB=OD=13cm ( चूंकि त्रिज्याएं हैं)
                   PB=3cm
                    रचना की: AB के मध्य बिंदु M को O से मिलाया|
                    उपपत्ति: त्रिभुज AOM में AO = 13cm
                  क्योंकि जीवा के मध्य बिंदु को वृत्त के केंद्र से
           मिलाने वाली रेखा जीवा पर लम्ब होती है| 
        
पाइथागोरस प्रमेय




कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020

हमारीवाणी

www.hamarivani.com
www.blogvarta.com