बुधवार, 30 अक्तूबर 2019

असमान भुजा के चतुर्भुज का क्षेत्रफल

30/10/2019
भवन बनवाने के लिए प्लॉट इत्यादि खरीदते समय कभी कभी असमान भुजाओं वाले प्लॉट खरीदने पड़ जाते हैं| जिनके क्षेत्रफल निकालने में प्रायः कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और ठग लिए जाने कि सम्भावना बनती है| एक पाठक की माँग पर यहाँ एक ऐसे चौकोर प्लॉट का क्षेत्रफल निकालना बताया गया है जिसकी चारो भुजाएं असमान हैं
 
दिया गया चित्र इसी प्रकार का है| प्रायः मैंने लोगों को इसका क्षेत्रफल निम्नलिखित प्रकार का निकालते देखा है|
   
किन्तु यह तरीका पूर्णतया त्रुटिपूर्ण है| क्योंकि भुजाओं कि माप यही रहते हुए भिन्न भिन्न परिस्थितियों में ऐसी आकृतियों का क्षेत्रफल भिन्न भिन्न हो सकता है| अतः भुजाओं की अपेक्षा परिस्थिति बताएगी कि आपके प्लॉट का क्षेत्रफल कितना है| नीचे दिया गया चित्र देखें|
 
इस चित्र में भुजा AC को देखें| भुजा AC की माप 45 मीटर से कम कुछ भी हो सकती है| AC की माप पर ही इस आकृति का क्षेत्रफल निर्भर करेगा| स्पष्टतः इस आकृति में कोई भी कोण 90 अंश का नहीं होगा और क्षेत्रफल निकालने के लिए उसकी आवश्यकता भी नहीं है| इसके लिए हम विषमबाहु त्रिभुज के क्षेत्रफल निकालने कि विधि से त्रिभुज ADC व त्रिभुज ABC के क्षेत्रफलों को ज्ञात कर जोड़ देंगे तब यथार्थ क्षेत्रफल निकल आयेगा| ध्यान दें AC की माप जितनी कम या ज्यादा होगी उसी अनुरूप आकृति या भूमि का क्षेत्रफल भी कम ज्यादा हो जायेगा|
मान लें एक परिस्थिति में AC = 16 मीटर और दूसरी परिस्थिति में AC = 32 मीटर|

उपरोक्त में a, bc किसी त्रिभुज की भुजायें हैं तथा
इस प्रकार दोनों परिस्थितियों में निकाले गये क्षेत्रफल में बहुत बड़ा अन्तर है| दोनों भूमिखंडों के क्षेत्रफल में वास्तव में अन्तर होगा जबकि परिमिति की भुजायें समान हैं| तो याद रखें असमान भुजा की आकृति में क्षेत्रफल भुजा के साथ साथ विकर्ण पर निर्भर करता है|
अब पाठक स्वयं समझ सकते हैं कि यदि लेख के आरम्भ में बताये अनुसार क्षेत्रफल निकाला जायेगा तो कितना गलत हो जायेगा|
इन्हें भी पढ़ें 

कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

7 टिप्‍पणियां:

  1. इस टिप्पणी को एक ब्लॉग व्यवस्थापक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  2. अगर विकर्ण की लम्बाई उपलब्ध नहीं है , अर्थात जमीन पर ऐसा निर्माण हो कि विकर्ण की लम्बाई लेना संभव न हो। फिर कैसे क्षेत्रफल निकालेंगे।

    जवाब देंहटाएं
  3. तब फिर अलग अलग निर्मितियों का क्षेत्रफल अलग अलग निकाल कर जोड़ देंगे| ब्लॉग पर आने के लिए धन्यवाद|

    जवाब देंहटाएं
  4. उत्तर
    1. कस्टम डोमेन का क्या फायदा जब मेरा काम यूँ ही चल रहा है दूसरे मेरे पास ब्लॉग के लिए ज्यादा समय नहीं है। आपके सुझाव व ब्लॉग पर आने के लिए धन्यवाद भाई।

      हटाएं
    2. Studying MBBS in Abroad

      Over 20,000 people around the globe prefer MBBS Study in Abroad. And the number of students who are willing to Study MBBS in Abroad 2021 is skyrocketing with numerous Advantages of Studying MBBS in Abroad. Here, we’ve got you covered everything you need to know about the Advantages of Studying MBBS Abroad. Many people who dream of seeing themselves in the white coat are high. But limited seats in Indian MBBS college make it a hurdle.MBBS in foreign countries is booming for the same cause. Many MBBS universities abroad offer MBBS at an affordable cost, making MBBS Study Abroad a dream for many students.

      हटाएं
  5. Davao Medical School Foundation, Philippines

हमारीवाणी

www.hamarivani.com
www.blogvarta.com