सोमवार, 25 मई 2020

न्यूटन के गति विषयक नियम


न्यूटन के गति सम्बन्धी तीन नियम दोहों में  

चलता पिण्ड न रूक सके, रुका न पाए चाल|
बिना वाह्य बल के सतत, जड़ता की पड़ताल||1||
परिवर्तित संवेग दर, बल के सम-अनुपात|
जिधर दिशा संवेग की, वही दिशा बल ख्यात||2||
क्रिया-प्रतिक्रिया साथ हो, रहे दिशा विपरीत|
बल की मात्रा सम रहे, न्यूटन कहता मीत||3||



कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

शुक्रवार, 22 मई 2020

भारतीय हम बाद में

पहले यूपी, एमपी, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात के हैं।
फिर केरल, पंजाब, असम, कर्नाटक या बंगाल के हैं।
काश्मीर या कलिंग, मराठा हममें कितने देश बसे,
कोरोना ने समझाया है भारतीय हम बाद में हैं।।
सीमाओं पर बंधन इतने खड़ी चाइना वाल ज्यों,
मजदूरों की खातिर क्रोधित होकर नाचा काल ज्यों,
जैसे चूहे बारिश में बिल बाहर दौड़ लगाते हैं,
राजनीति ने फैलाया है छिन्न भिन्न कर जाल यों।।
जन-गण-मन की उड़ी धज्जियाँ असली जन लाचार है,
जननी जन्मभूमि का नारा देख लिया साकार है,
फिर भी हृदय उदार देश का जगह जगह दिख जाता है,
पीड़ित जन की मदद कर रहे लोगों की भरमार है।
विमल कुमार शुक्ल 'विमल'
9198907871

कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

शनिवार, 16 मई 2020

उत्पात

खून पसीना दे शहरों को मजदूरों ने खड़ा किया।
समय पड़ा तो शहरों ने ही मजदूरों को डरा दिया।
यूँ तो छत पर छतें बहुत थीं थे मालों पर माले।
कोई शरण नहीं दे पाया सबने डाले ताले।
जो मशीन बन चला रहे थे कारोबार तुम्हारे।
नर हो उनको टिका न पाये कुत्तों से दुत्कारे।
कल फिर काँधे यही मिलेंगे मृत हो चुके शहर को।
उल्टा समय-चक्र घूमा है आये बुद्धू घर को।
लेकिन उनका क्या बेचारे जो घर पहुँच न पाये।
आँखें माँ बापों की सावन त्रिया अधिक दुःख पाये।
इस युग में जब जन पेशाब को मोटर लेकर जाते।
मील हजारों पैदल चलकर आये रिश्ते नाते।
कोरोना यह मिटे मिटे ना कोई बात नहीं है।
पर शहरों की हृदयहीनता क्या उत्पात नहीं है?
विमल कुमार शुक्ल 'विमल' 9198907871

गुरुवार, 14 मई 2020

मैं बिचारा



आज फिर मेरी गुलब्बो मिल गयी बाजार में,
हो गयी ज्यादा निपुण अब प्रेम के व्यापार में,
माँगती थी मौन होकर आज फिर से चार पल,
दे दिए थे एक दिन उसने मेरी मनुहार में||

मनुहार























मैं बिचारा फँस गया चक्की के दोनों पाट में,
थी गुलबिया साथ में आई गुलब्बो बाट में,
किस तरह चीजें बदलतीं मैं बखूबी जानता हूँ,
घुस गया है चोर कोई विश्व के सम्राट में||
गुलबिया-गुलब्बो

 
















कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

रविवार, 10 मई 2020

The Tiny Teacher Part 2



 यह वीडियो कक्षा ७ में अध्ययनरत बालकों के लिए है| यह "ऐन एलियन हैण्ड" नामक पुस्तक का पहला पाठ है| अंग्रेजी को मातृभाषा हिन्दी में समझाने के लिए यह वीडियो अतीव उपयोगी है| अपने बालक- बालिकाओं को अवश्य देखने के लिए प्रेरित करें व लाभन्वित होने दें|


कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

शनिवार, 9 मई 2020

गिनती १ से १०० तक

आजकल प्रायः अंतर्राष्ट्रीय अंकों (1,2,3 आदि) का व्यवहार होने लगा है| बच्चे हिन्दी के अंकों (१,२,३ आदि) को भूलते जा रहे हैं तो उनको हिन्दी के अंकों का ज्ञान कराने के लिए इस वीडियो का निर्माण किया गया है| अपने बालकों को यह वीडियो अवश्य दिखाएं और लाभ उठायें|







कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

शुक्रवार, 8 मई 2020

The Tiny Teacher part 1

This video is made for class 7th children to make them understand the lesson in their mother language.
यह वीडियो कक्षा 7 के सीबीएसई बोर्ड के बच्चों की अंग्रेजी की पुस्तक ऐन एलियन हैण्ड के पहले पाठ के एक हिस्से के लिए बनाया गया है| अगले हिस्से का वीडियो फिर कभी|








कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

गुलब्बो

मेरी गुलब्बो गेह के बाहर नहीं निकली।
महसूस खुद को कर रही है नाचती तकली।
राहें कोरोना बन्दकर बैठा रहा लेकिन,
आ ही गयी है ख्वाब में स्वच्छन्द ज्यों तितली।
गुल्ब्बो

गुरुवार, 7 मई 2020

बुद्ध

तलवारों का जोर पराजित होता है,
वह क्षण ही अविलम्ब तथागत होता है।
घृणा पिघलकर जहाँ प्रेम की छवि ले ले,
वहीं बुद्ध का वन्दन स्वागत होता है।
आतताइयों के युग निश्चय बीत रहे,
शान्ति और सद्भाव समादृत होता है।
तमस गहन हो चाहे जितना इतना तय,
ज्योतिपुंज-जागे तम आहत होता है।
अरे! बुद्ध पथ तजकर चलने वाले जन,
बता कहाँ आतंक प्रशंसित होता है।

9198907871
 

बुधवार, 6 मई 2020

मदिरा

इन्हें पियक्कड़ मत कहो, बड़ी आय का स्रोत।
मदिरा-सागर में बहे, अर्थशास्त्र का पोत।।1।।
चड्ढी फटी दिखाइ कर, मत करिये उपहास।
उतर कण्ठ से माधवी, हर लेती सब त्रास।।2।।
हमने चख पाई नहीं, क्या है इनका दोष।
मदिरा के बूते भरे, बड़े-बड़ों के कोष।।3।।
मदिरा के कारण विपुल, रचा गया साहित्य।
ग़ालिब सा उर्दू जगत, में चमका आदित्य।।4।।
मधुशाला की वजह से, बच्चन हुए प्रसिद्ध।
कविता से पैसा बने, सिखा गए यह सिद्ध।।5।।


सोमवार, 4 मई 2020

नंबर्स 1 से 100 तक






अंग्रेजी की गिनती नर्सरी,केजी, शिशु व कक्षा 1 के बच्चों कोअंग्रेजी की गिनती सिखाने के लिए वीडियो|



कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

हिन्दी में अंतर्राष्ट्रीय अंक

मेरे द्वारा अंतर्राष्ट्रीय अंकों का हिन्दी में उच्चारण सिखाने के लिए एक बेहतर वीडियो| इंग्लिश मीडियम से पढ़कर आने वाले बच्चे प्रायः पूछते हैं अंकल छत्तीस कितने? और उन्हें बताना पड़ता है Thirty Six. तो इस समस्या से बचने के लिए यह वीडियो अवश्य देखें||





कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

शुक्रवार, 1 मई 2020

तीन अक्षरों वाले शब्द




 कक्षा शिशु, नर्सरी, यू० के० जी०, एल० के० जी० व कक्षा 1 में पढ़ने वाले छात्रों को हिन्दी के तीन अक्षरों वाले शब्दों को सिखाने के लिए यह वीडियो अवश्य दिखाएं|



कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

हमारीवाणी

www.hamarivani.com
www.blogvarta.com