शुक्रवार, 11 जनवरी 2019

चुनावी समर

 इस चुनावी समर का हथियार नया है।
खत्म करना था मगर विस्तार किया है।
जिन्न आरक्षण का एक दिन जाएगा निगल,
फिलहाल इसने सबपे जादू झार दिया है।
अब लगा सवर्ण को भी तुष्ट होना चाहिए।
न्याय की सद्भावना को पुष्ट होना चाहिए।
घूम फिर कर हम वहीं आते हैं बार बार,
सँख्यानुसार पदों को संतुष्ट होना चाहिए।



कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

रविवार, 30 दिसंबर 2018

जागा भाग्य ऐ! बाले

1. अब सुबह क्या बात होगी?
ये सुबह होगी न होगी?
आ अभी अनुराग कर लें।
आ परस्पर अंक भर लें।

2. कल से तुम गुलाबी हो,
किस पर जाल फैलाया।
किसके तृषित अधरों का,
जागा भाग्य ऐ! बाले।

3. माना झूठ है मेरी,
कविता भी कहानी भी।
ये ही तो बहाना था,
मेरे पास तुम आये।

4. बाहर ठंड है बेशक,
रिश्ते गर्म हैं लेकिन।
आओ पास बैठें तो,
पिघले बर्फ थोड़ी सी।

कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

गुरुवार, 13 दिसंबर 2018

पन्द्रह लाख


मन्दिर बन पाया नहीं, मिले न पन्द्रह लाख।
मतदाता ने भी रखा, बीजेपी को ताख।।
नए नोट की चमक सा, फीका हुआ प्रभाव।
मतदाता सहलायेगा, कब तक अपने घाव।।
भूल गए सब वायदे, सबका किया विकास।
सबसे अधिक सवर्ण का, शासन में उपहास।।

कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

सोमवार, 29 अक्टूबर 2018

पटाखे का शोर

फुलझड़ी को देखकर ही भर गया है जी...
ये दो घंटे भी हुजूर मेरे लिए पहाड़ हैं।
चर्खी की चर्चा न करो, क्योंकि मैं स्वयं हो गया हूँ एक चर्खी जीवन के चाक पर चढ़ा हुआ। एक सेकंड भी और नाच नहीं सकता। दो घंटे में दम निकल जायेगा।
अभी नथुनों से विजयदशमी के रावणों के बारूद की गंध निकली नहीं है, और फिर...
जब पूरी आँखे खोलकर प्रकृति को निहारना सम्भव न हो, तो त्योहारों का आनन्द कल्पना है। पटाखे का शोर प्रकृति की चीख को दबा रहा है, साथ ही वंचित कर देता है प्रकृति के आनन्दपूर्ण गान को सुनने से।
मैं भी कहाँ भैंस के आगे बीन बजा रहा हूँ जो माएं टी0वी0सीरियल के शोर में अपने बच्चों की प्रसन्नता व अप्रसन्नता को अनुभव नहीं कर पातीं उनके पास समय है क्या प्रकृति के दुःख का अनुभव करने के लिये। जो पुरूष अपने भौतिक सुख लाभ के लिए ईश्वर प्रदत्त संसाधनों का मानमर्दन करने से नहीं हिचकते मेरी यह पोस्ट उनको कहाँ झकझोर पाएगी। फिलहाल पटाखे फोड़ो और मस्त रहो। किसी को हृदयाघात हो कोई बहरा...। तुम्हारी बला से।

कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

हमारीवाणी

www.hamarivani.com
www.blogvarta.com