शुक्रवार, 29 दिसंबर 2017

जोधपुर



इस नगर की स्थापना 1459 में राव जोधा द्वारा की गयी थी| उसने अपनी राजधानी मंडोर से हटाकर जोधपुर को बनाया था| जब शेरशाह सूरी ने यहाँ के शासक मालदेव को सेमल के युद्ध में हराया तो शेरशाह ने कहा था कि “एक मुट्ठी बाजरे के लिए मैं हिन्दुस्तान की बादशाहत खो देता”| औरंगजेब के समय जोधपुर का शासक जसवंत सिंह था| जोधपुर का किला 120 मीटर ऊँची पहाड़ी पर स्थित है| दुर्ग के भीतर राजप्रसाद, शस्त्रागार, मोतीमहल, जवाहर खाना आदि मुख्य इमारते हैं| किले के उत्तर की ओर ऊँची पहाड़ी पर थड़ा नामक एक भवन है जो पूरी तरह संगमरमर का बना है| जोधपुर की विशेषता यहाँ की कृत्रिम झीलें और कुएं हैं| 



कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

उदयगिरि



यह स्थल मध्यप्रदेश के रायसीन जिले में बेतवा तथा बेश नदी के मध्य विदिशा का एक उपनगर था| चन्द्रगुप्त द्वितीय के उदयगिरि गुहालेख में इस पहाड़ी का वर्णन है यहाँ पर 20 गुफाएं हैं जो हिन्दू व जैन मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध हैं| मूर्तिकला की दृष्टि से 5वीं गुफा जिसमें भगवान विष्णु के वाराहवतार का वर्णन है विशेष प्रसिद्ध है| छठीं गुफा में दो द्वारपालों, विष्णु, महिषासुर एवं गणेश की मूर्तियाँ हैं| उदयगिरि के द्वितीय गुफालेख में चन्द्रगुप्त के सचिव पाटिलपुत्र निवासी वीरसेन के द्वारा शिवमंदिर के रूप में गुफा का निर्माण कराने का उल्लेख है| तृतीय उदयगिरि गुफालेख में शंकर नामक व्यक्ति द्वारा गुफा संख्या 10 के द्वार पर जैन तीर्थंकर पार्श्वनाथ की मूर्ति प्रतिष्ठित कराए जाने का उल्लेख है| 



कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

किशनगढ़



जयपुर व अजमेर के मध्य एक नगर जिसकी स्थापना 1575 ईस्वी में जोधपुर के राजा उदयसिंह के पुत्र किशनसिंह ने की थी| यह अपनी चित्रकला की विशिष्ट शैली के लिए प्रसिद्ध है| जिसका प्रारम्भ किशनसिंह के पुत्र सहसमल के समय से माना जाता है| महाराज सावंतसिंह के समय में बना निहालचन्द का बनी-ठनी चित्र अत्यंत प्रसिद्ध है| कहा जाता है कि बनीठनी सावंतसिंह की प्रेयसी थी| 




कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

अहिच्छत्र



महाभारतकाल में उत्तर पांचाल की राजधानी रहे इस नगर के अवशेष बरेली-उत्तर प्रदेश के रामनगर गाँव में प्राप्त हुए| समुद्रगुप्त की प्रयाग-प्रशस्ति में वर्णित ‘अच्युत’ नाम के राजा की मुद्राएँ  यहाँ से प्राप्त हुई हैं| यह आज भी जैनों का एक महत्वपूर्ण स्थल है, यहाँ के खण्डहरों से चक्की के पाट के आकार का स्तूप मिला है| इसे ‘पिसनहारी का छत्र’ या ‘ढूह का स्तूप’ कहते हैं| 





कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

हमारीवाणी

www.hamarivani.com
www.blogvarta.com