शुक्रवार, 5 नवंबर 2021

बतकही

उइ कहिनि चलौ गंगा नहाइ, हम कहेन पापु नहिं कबहुँ कीन।
बस इतनी बात भई एक दिन, हम दुऔ परानी युद्ध कीन।।
वै पाहन कौ भगवान किये, जब कबहुँ भजन मा मस्त भये।
हम आँखि बन्द करि हिरदै मा, जगदीश्वर से बतकही कीन।।
परसादु चढ़ावै का विचारि, उइ मन्दिर अन्दर बैठि गईंं।
हम चारि बूँद पानी छिरकेन, औ ठौरइ पै परिकमा कीन।।
इन बातन ते गुस्सा हुइके, जो हाथें परा चलाई दिहिनि।
हम देवी का परसादु समझि, हँसि हँसि के तन पे सहा कीन।।

गुरुवार, 16 सितंबर 2021

कौन तुमको दूर अपने से करे

अंजुली में हैं सजाये सुमन अधरों से झरे।
नैन झिलमिल दीप हो मन को उजाले से भरे।
छवि तुम्हारी ओ प्रिये हरती सदा मन की थकन,
इस दशा में कौन तुमको दूर अपने से करे।
पूर्णिमा का चाँद सम्मुख हो रही साकार हो
स्वर्ग से उतरी परी का स्वर्णमय आकार हो
तुम हमारे सदन-उपवन-वन-विजन में बस गयी,
प्रात की पावन सुरभियुत पवन का व्यवहार हो।
तंत्रिकाएं हो गयीं झंकृत अजब अनुभूति से,
दश दिशाएं अमृत भरकर कलश निज कर में धरे।
इस दशा में कौन तुमको दूर अपने से करे।
काम है या मोह है या प्रेम है या वासना।
नेह का आनन्द है या बिछुड़ने की त्रासना।
कौन विश्लेषण करे या संश्लेषण मेंं जुटे,
कर रहा अव्यक्त की जैसे सतत आराधना।
जिस घड़ी से आ गया सानिध्य में तेरे प्रिये!
हो गया मैं पतन या उत्थान के भय से परे।
इस दशा में कौन तुमको दूर अपने से करे।

विमल 9198907871

शुक्रवार, 27 अगस्त 2021

जाति के बन्धन

जोड़ने का वायदा था तोड़ने में लग गया हूँ।
पागलों की भाँति गति है सोचते हैं जग गया हूँ।
जन्म लेकर ऋषिगणों के उच्च कुल में दीन -सा मैं,
हर जगह बनकर भिखारी श्रेष्ठता पर हग गया हूँ।।1।।
जाति के बंधन हटाये जायेंगे कुछ सब्र कर लो।
किन्तु निज पहचान का फिर क्या करोगे युक्ति कर लो।
पूर्वजों से स्वयं का रिश्ता बहुत पहले तजा है,
लाभ शासन से मिले जो छोड़ने की हृदय धर लो।।2।।




गुरुवार, 12 अगस्त 2021

आरक्षण

हर जन की गणना करवा आरक्षित कर दो चारा।
अस्पताल श्मशान रेलवे खेल सिनेमा कारा।
कौन जाति के कितने भैया कौन सड़क से जायें।
अखबारों में एक सूचना रोज सुबह छपवायें।
कौन जाति वालों को कितनी पानी हवा मिलेगी।
अमुक जाति का पिसना आये चक्की तभी चलेगी।
जब तक कोटे भर मरीज हों नहीं किसी क्लीनिक में।
तब तक डॉक्टर रहे लापता दिखे नहीं क्लीनिक में।
एफबी पर कमेंट की खातिर असली आरक्षण हो।
पहले अपनी जाति बताये तभी पोस्ट लाइक हो।

हमारीवाणी

www.hamarivani.com
www.blogvarta.com