बीजापुर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बीजापुर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 3 फ़रवरी 2018

बीदर



यह स्थल वर्तमान में हैदराबाद के पास स्थित है| किसी समय बीदर वारंगल राज्य के अंतर्गत था| इस पर गयासुद्दीन के पुत्र जूना खां के द्वारा अधिकार करने पर यह दिल्ली सल्तनत के अधीन आ गया| 1347 में बहमनी सल्तनत की होने पर बीदर उसका अंग बन गया| 1423 में सुल्तान अहमदशाह ने बीदर को अपने साम्राज्य की राजधानी बनाया| 1526 में अली बरीद ने बीदर के बरीदशाही वंश की स्थापना की| मध्यकाल में बीदर दक्षिण भारतीय वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध था| मुहम्मदशाह के प्रधानमन्त्री महमूद गवां द्वारा 1472 में बीदर में एक मदरसा बनवाया गया| 1619 में इसे आदिलशाही शासक इब्राहीम आदिलशाह ने बीजापुर में मिला लिया गया|




कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

शुक्रवार, 29 दिसंबर 2017

ऐहोल


यह स्थान कर्नाटक के बीजापुर जिले में बादामी के पास है| यहाँ से 634 ईस्वी का नरेश पुलकेशिन द्वितीय का एक अभिलेख प्राप्त हुआ है जिसे संस्कृत में जैन कवि रविकीर्ति ने लिखा है| इसमें पुलकेशिन द्वितीय के हांथों हर्षवर्धन की पराजय का वर्णन है| ऐहोल को “मन्दिरों का नगर” भी कहा जाता है| ऐहोल के चालुक्य कालीन मन्दिरों में लाड़खान मन्दिर, दुर्गा मन्दिर और ह्च्चीमल्ली गुड्डी मन्दिर विशेष उल्लेखनीय है| लाड़खान मन्दिर 450 ईस्वी में बने हुए गुफा मन्दिरों की तरह का है| यह मन्दिर बौद्ध चैत्य को ब्राह्मण धर्म के मन्दिर के रूप में उपयोग में लाने का प्रयोग है| इसका ढांचा अर्द्धवृत्ताकार है| यहाँ का मेगुत्ति का जैन मन्दिर भी प्रसिद्ध है|




कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

सोमवार, 18 दिसंबर 2017

गोवा


13 वीं सदी में यहाँ कदम्ब राजवंश का शासन रहा, 1510 ईस्वी में यह बीजापुर के सुल्तान के अधीन था| तभी पुर्तगाली गवर्नर अलबुकर्क ने इस पर अधिकार किया| वर्तमान में यह भारत का एक राज्य है|


कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

हमारीवाणी

www.hamarivani.com
www.blogvarta.com