शनिवार, 3 मार्च 2018

होली पर कुछ रंग


होली पर कुछ रंग,
मेरी कलम से बिना भंग|

विजय माल्या से लिया, जिन असली संदेश।
नीरव मोदी खेलि के, होली भगे विदेश।।
पी एन बी के हाथ, लगी खाली पिचकारी।।1।।
राहुल बाबा ने रखी, सब नातिन की लाज।
नानी के घर खेलने, पहुंचे होली आज।।
सत्ता तौ गयी छूटि, कहाँ बैठें सत्तारी।।2।।
खांसी अब आती नहीं, मफलर हुई गयो तंग।
इस होली में भी नहीं, जमा सके हैं रंग।।
भ्रमित केजरीवाल दिख रहे निपट अनारी।।3।।
'विमल'


कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

2 टिप्‍पणियां:











हमारीवाणी

www.hamarivani.com
www.blogvarta.com