रविवार, 26 अप्रैल 2020

कोरोना

आज फिर से बिक गयी पायल किसी के पाँव की।
जब से कोरोना चला रौनक घटी है गाँव की।
रो-कलपकर शान्त आखिर हो गया बच्चा विकल।
दूध लाता कौन राहें बन्द थीं हर ठाँव की।
ये पुलिस तो आज फिर से हो गयी आतंकमय,
लोग मुर्गा बन गए ज्यों पाठशाला काँव की।
लॉकडाउन को लगाकर काम तो अच्छा किया।
लोग शहरों से छुटे चौखट खड़े हैं गाँव की।
द्वार से मैंने भिखारी को भगाया आज फिर।
माँगने आया दवा वो मुझसे खूनी आँव की।
तुम भले समझो गजल प्यारे इसे बेकार में,
मैंने बस यात्रा शुरू की है हृदय की नाँव की।

शनिवार, 25 अप्रैल 2020

Numbers 1 to 30

इस वीडियो के माध्यम से आप अपने बच्चों को बिना किसी अध्यापक के ही 1 से 30 तक नम्बर सिखा सकते हैं | बहुत ही आसान तरीके से|






कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

शनिवार, 11 अप्रैल 2020

OP की लम्बाई



प्रश्न: किसी वृत्त में दो बराबर जीवाएं बिन्दु P पर काटती हैं। यदि AB= CD= 10cm, OC=13cm (वृत्त का केन्द्र बिन्दु O है) और PB = 3cm है,तब OP की लंबाई क्या है?
                


                  हल:
                   दिया है: AB= CD=10cm
                   OC=OA=OB=OD=13cm ( चूंकि त्रिज्याएं हैं)
                   PB=3cm
                    रचना की: AB के मध्य बिंदु M को O से मिलाया|
                    उपपत्ति: त्रिभुज AOM में AO = 13cm
                  क्योंकि जीवा के मध्य बिंदु को वृत्त के केंद्र से
           मिलाने वाली रेखा जीवा पर लम्ब होती है| 
        
पाइथागोरस प्रमेय




कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020

हमारीवाणी

www.hamarivani.com
www.blogvarta.com