सातवाहन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सातवाहन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 12 जनवरी 2018

पैठान



यह स्थल महाराष्ट्र के औरंगाबाद जनपद में गोदावरी नदी के उत्तरी किनारे पर है| प्राचीनकाल में इसे प्रतिष्ठान नाम से जाना जाता था| यह एक पौराणिक नगर है, पुराणों के अनुसार इसकी स्थापना ब्रह्मा ने की थी| सातवाहन काल में यह स्थान ने अधिक प्रसिद्धि पाई| यहाँ से आन्ध्र नरेशों के चलाए गये सिक्के भी प्राप्त हुए हैं| 




कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

नानाघाट

यह स्थान महाराष्ट्र के पुणे जनपद में है| यहाँ स्थित एक गुफा में सातवाहन नरेश शातकर्णी की नागानिका का एक अभिलेख है| जिससे ज्ञात होता है कि शातकर्णी ने अनेक अश्वमेध व राजसूय यज्ञ किये थे| उसने ब्राह्मणों को विभिन्न प्रकार के दान भी दिए थे| इस अभिलेख द्वितीय शताब्दी में बौद्धधर्म के उत्कर्ष के पश्चात हिन्दू धर्म के फिर से विकास का ब्यौरा भी प्राप्त होता है| इस अभिलेख में शातकर्णी को ‘सिमुक वंश का धन’ कहा गया है| शातकर्णी की मृत्यु के पश्चात नागनिका ने राजकार्य भी संभाला|




कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

हमारीवाणी

www.hamarivani.com
www.blogvarta.com