शुक्रवार, 23 दिसंबर 2016

जरूरी है

यूँ तो पक्षी को पंखों पर हो विश्वास जरूरी  है।

लेकिन सफल उड़ान रहे तब तो अभ्यास जरुरी है।।1।।

श्रेयस्कर है प्रेम हुआ है हृदय मोहिनी बाला से।

उसके उर में क्या चलता है यह अहसास जरूरी  है।।2।।

कोई माँगे या ना माँगे वो तो सबको देता है।

लेकिन उसको ही पाना है तो अरदास जरूरी  है।।3।।

नावों पर तो पार हो गये नहीं तैरना जाने जो।

तैर न पाए दम भरते थे तो उपहास जरूरी  है।।4।।

राजा हो या चोर सभी की इक कमजोरी होती है।

जिस घोड़े की पीठ चढ़ो हाँथों में रास जरूरी  है।।5।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें











हमारीवाणी

www.hamarivani.com
www.blogvarta.com