शुक्रवार, 2 दिसंबर 2016

सब ठीक है

नोट बंद हैं बड़े बड़े। सब ठीक है।
लोग थके हैं खड़े खड़े। सब ठीक है।
बैंक में करेंसी कम है। सब ठीक है।
पब्लिक भले बेदम है। सब ठीक है।
ब्लैक वाइट हो गया। सब ठीक है।
कश्मीर टाइट हो गया।सब ठीक है।
नोट असली आ गये। सब ठीक है।
और नकली छा गये। सब ठीक है।
फिफ्टी डेज कष्ट है। सब ठीक है।
हमें उस पर ट्रस्ट है। सब ठीक है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें











हमारीवाणी

www.hamarivani.com
www.blogvarta.com