रविवार, 19 जनवरी 2014

बिको जाति है

गाँव से शहर गओ गोरी के प्रेम पगो,
बीबी का बताई गओ बिजनेस का जाति है।
रोज रोज फोन करि घर मा बताई देइ,
जल्दी लौटि अइबो कुछु सौदा रहो जाति है।
एक दिन जानि गई राजु सबु सौदा करो |
कौनु कामु करति मियाँ हियो फटो जाति है|
बीबी रही समझदार एक दिन बोली मियाँ,
जो तुम खरीदति हुआं हियाँ बिको जाति है।

शीत

उठा क्षितिज से कुहरे का दल,

लील गया सूरज का संबल।

लील गया घर खेत बाग वन,

लील गया आंगन का गुंजन।

लहरा बीच रजाई पाला,

मन को कँपा नचा तन डाला।

हड्डी अकड़ लकड़ बन बैठी,

आँतें शीत पकड़ कर ऐंठीं।

कूँ कूँ करते पिल्ली पिल्ला,

बुढ़ऊ कहते जाड़ा चिल्ला।

सोमवार, 11 नवंबर 2013

बुधवार, 6 नवंबर 2013

कैसी डॉक्टर हैं?

डॉ0 नाम सुनते ही जहन में दूसरे भगवान का रूप कौंधता है। मगर बड़ी निराशा हुई आज का समाचार पढ़ कर की सांसद धनंजय सिंह की पत्नी जागृति सिंह जो कि पेशे से डॉक्टर हैं उनहोंने नौकरानी को पीट पीट कर मार डाला। इतना ही नहीं यह भी सुनने में आया है कि वह अपने नौकरों से प्रायः ऐसा दरिंदगी पूर्ण कार्य व्यवहार करती रहतीं थीं। थू है ऐसी नारी पर। नारी को पहले ही देवी कहा जाता है, ममता की मूर्ति कहा जाता है ऊपर से जब वह डॉक्टर हो तो उससे अतिरिक्त दया भावना की अपेक्षा की जाती है। क्या सोचती हैं जागृति सिंह खुद को एक देवी या चुड़ैल? डॉक्टर का दिल तो तुम्हारे पास नहीं हो सकता।

हमारीवाणी

www.hamarivani.com
www.blogvarta.com