राजनीति लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राजनीति लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 22 मार्च 2019

दोहे


राजनीति के फंद में, बोला माँ से पूत।
मेरे बप्पा वही हैं, दीजै मुझे सबूत।।1||

कोई चौकीदार है और कोई है चोर।
घुला चुनावी रंग है रहे परस्पर बोर।।2||

चौकीदारी करो या या फिर बेचो चाय।
जब तक वोटर नासमझ, कमी मौज में नाय।।3||

गहरी नदी चुनाव की, बड़ी तेज है धार।
हाथी सायकिल पर चढ़ा, कैसे होगा पार।।4||
 




कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

गुरुवार, 29 दिसंबर 2011

अन्ना हजारे


अन्ना जैसे देश में, सौ दो सौ हो जायें।
सत्य मानिये भ्रष्टजन देश छोडकर जायें॥१॥
बूढ़े की हुँकार पर, जागा सारा देश।
भ्रष्ट व्यवस्था से घृणा, जन जन में आवेश॥२॥
अन्ना गाँधी से अधिक, मेरे लिये महान।
गाँधी गैरों से लड़े, वह अपने इन्सान॥३॥
अन्ना तुम युग युग जियो, रहो हमेशा स्वस्थ।
मार्ग दिखाओ लोक को, कभी न करना प्रस्थ॥४॥
लोकपाल हित आपने, किया हठी सन्घर्ष।
भारत का कण कण हुआ,पूर्ण हर्ष उत्कर्ष॥५॥
जन की ताकत चीज क्या किया आपने सिद्ध।
घबराये काँपे बहुत, राजनीति के गिद्ध॥६॥
बूढ़ी हड्डी आपकी, युवकों सा उत्साह।
भूखे रहकर आपने, दी लड़ने की राह॥७॥
गाँधी के हथियार को दिया आपने मान।
जँग लग रही थी वहाँ, रखी आपने शान॥८॥
पुनः आपकी कृपा से , गाँधी के सिद्धान्त।
प्रासंगिक लगने लगे, अब तक जो थे शान्त॥९॥

हमारीवाणी

www.hamarivani.com
www.blogvarta.com