भट्ठा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
भट्ठा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 1 जुलाई 2020

पढ़ाई

खुसरो बहुत उदास है, खुले नहीं स्कूल।
जो पाया था ज्ञान वह, सब बैठा है भूल।।
इंटरनेट की गाँव में, हुई न अच्छी पैठ।
भट्ठा विद्या दान का, यहाँ गया है बैठ।।
कोरोना ने रोक दी, बच्चों की बढ़वार।
शिक्षा हो पायी नहीं, बन्धन हुए अपार।।
पिंजरे का तोता बना, खुसरो तके अगास।
कोरोना मर जाए तो, जीवन भरे उजास।।
चित्त हो गए गुरु जी, चेहरा भरे कराह।
रोक पढ़ाई पर लगी, कैसे हो निर्वाह।।

हमारीवाणी

www.hamarivani.com
www.blogvarta.com