पाठशाला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पाठशाला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 15 अप्रैल 2021

सपना मुंगेरीलाल का

तिश्नगी है उम्र की चिन्ता न कोई रिस्क की।
पाठशाला खोल दी ट्रेनिंग मिलेगी इश्क की।।
प्रिंसिपल का पद सुरक्षित है उसी के वास्ते,
डर कोरोना का नहीं या फिर जरूरत विक्स की।।
ऑनलाइन क्लास तो सपना मुँगेरीलाल का,
अपने बच्चों की जगह हमने तबेला फिक्स की।।
छोड़ दूँ घरबार मैं इतना निकम्मा हूँ नहीं,
इतना कर्मठ भी नहीं एक्टिंग करूँ फकीर की।।
चाँद-मंगल की समस्या हमने सुलझाईं बहुत,
खाज जाती ही नहीं है मित्र कोहनी तीर की।।

शुक्रवार, 23 मार्च 2018

मुझे जाँच लीजिये



भागने की कला में प्रवीण पैदाइशी हूँ,
जब चाहे मुझे आजमाके देख लीजिये|
छोड़ पाठशाला कई बार भाग आया घर,
टीचरों से मेरे स्वर्ग जाके पूछ लीजिये|
छिपता था ऐसी जगह ढूँढ़ हारते थे मित्र,
कहते थे इसे कभी खेल में न लीजिये|
अरे! बैंक वाले मित्र हो जाएगा विश्वास,
एक बार कर्ज देके मुझे जाँच लीजिये|
 




कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

हमारीवाणी

www.hamarivani.com
www.blogvarta.com