तुम हमें धकेल लो,
हम तुम्हें धकेल लेते हैं।
तनाव अच्छी चीज है,
तनाव का व्यापार करें।
तुम हमसे गुड़ ले लो,
हम तेल लेने पर विचार करें।
घावों का होना फायदेमन्द है,
अपने अपने कुरेद लेते हैं।
जो दिमाग एकजुट हो रहे हों,
उन्हें हम भेद लेते हैं।
बड़े मियाँ तो बड़े भले,
छोटे मियाँ पीछे चले।
ककड़ी तो कटी नहीं,
तलवार से मिले गले।
भाई से खटर पटर जन्मजात,
जब चाहें उखाड़ दें तम्बू कनात।
पर विदेशी उल्लुओं का क्या करें,
घूँसा जड़ें मुँह पे या घींच पर धरें लात।