डॉक्टर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
डॉक्टर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 6 अक्टूबर 2014

ऐ! सुन्दरि

विश्वसनीय वेदनाहर, मूँगिया अधर पर मंद हास,
तिरछी चितवन ज्यों शल्य चिकित्सा को तत्पर,
न्यू शार्प ब्लेड ले शल्य चिकित्सक डटा हुआ है ड्युटी पर।
पस पड़ चुकी निराशा की कर देता बाहर।
ऐ! सुन्दरि, तू बोल, घोल नर्वाइन टॉनिक नस नस में।
जो सटकर बैठे तो हर ले ज्वर तन मन का।
@विमल कुमार शुक्ल'विमल'

बुधवार, 6 नवंबर 2013

कैसी डॉक्टर हैं?

डॉ0 नाम सुनते ही जहन में दूसरे भगवान का रूप कौंधता है। मगर बड़ी निराशा हुई आज का समाचार पढ़ कर की सांसद धनंजय सिंह की पत्नी जागृति सिंह जो कि पेशे से डॉक्टर हैं उनहोंने नौकरानी को पीट पीट कर मार डाला। इतना ही नहीं यह भी सुनने में आया है कि वह अपने नौकरों से प्रायः ऐसा दरिंदगी पूर्ण कार्य व्यवहार करती रहतीं थीं। थू है ऐसी नारी पर। नारी को पहले ही देवी कहा जाता है, ममता की मूर्ति कहा जाता है ऊपर से जब वह डॉक्टर हो तो उससे अतिरिक्त दया भावना की अपेक्षा की जाती है। क्या सोचती हैं जागृति सिंह खुद को एक देवी या चुड़ैल? डॉक्टर का दिल तो तुम्हारे पास नहीं हो सकता।

हमारीवाणी

www.hamarivani.com
www.blogvarta.com