ये महाशय किवाड़ पर ध्यान लगाये हैं। देखने में तो किसी पेड़ की पत्ती लग रहे हैं। किन्तु सावधान ये असली बहुरूपिये हैं ठग रहे हैं। फिल्म इन्डस्ट्री का कोई भी एक्टर और एक्ट्रेस इन सा अभिनय नहीं कर सकता। गूगल गुरु हर चीज की पोल खोल सकते हैं मगर गूगल लेन्स ने इन्हें पहचान नहीं पाया।
जितने ईश्वर के रूप हो सकते हैं उतने इसके। यह टिड्डा है। हमारे यहाँ इसे बोट कहते हैं।
इसमें रंग रूप बदलने की अद्भुत क्षमता होती है। हम मनुष्य हैं बस इस बात पर फूले नहीं समाते।