चित्र लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
चित्र लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 13 दिसंबर 2021

हिरन


155 शाहाबाद विधानसभा उत्तर प्रदेश के एक गाँव में भ्रमण के दौरान मुझे खेतों में टहलता हुआ हिरन दिखा तो मैं स्वयं को रोक नहीं पाया और वैन में बैठे ही बैठे मोबाइल से कुछ तस्वींरें खींच लीं।

सोमवार, 27 अप्रैल 2020

तितली

यूँ तो मैं फोटोग्राफर नहीं हूँ किन्तु कभी कुछ दिख जाए तो मन मचल जाता है तो दिन के उजाले में सूखे हुए पत्तों पर मुझे यह महाशय बैठे हुए दिखाई दे गये तो मैंने भी कहा चलो दोस्ती शुरू| यह तितली के ही आस पास का कोई कीट है या तितली ही है मुझे नहीं पता| मगर मुझे आश्चर्य इस बात पर हुआ कि दूर से देखने पर यह तितली नहीं अपितु पत्तों में छिपा हुआ साँप या मेढ़क नजर आया| जय हो भगवान की जिन्होंने इसे ऐसा बनाया कि जब मैं मनुष्य होकर धोखा खा गया तो सामान्य प्राणी की क्या बिसात कि एक बार अपने इस भोजन को छोड़कर  आगे न बढ़ जाए|
तितली


तितली

तितली



कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

शनिवार, 23 दिसंबर 2017

एक प्रदर्शनी



23/12/2017 पिहानी- स्थान सेंट जेवियर्स सीनियर सेकंड्री स्कूल|
मुझे अपने सहायक अध्यापक श्री बृजेश कुमार के साथ यहाँ जाने का अवसर प्राप्त हुआ| यहाँ एक बाल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था| विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडल बच्चों द्वारा प्रदर्शित किये गये थे जो उनकी कल्पनाशीलता, अध्ययनशीलता व श्रमशीलता के प्रमाण थे| वाकई मन मोह लिया प्रदर्शनी ने| यहाँ नर्सरी से कक्षा 12 तक के बालक-बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था| इतिहास, भूगोल, पर्यावरण, उद्योग, विज्ञान, गणित, हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी व कम्प्यूटर-संचार आदि अनेकानेक विषय| प्रतीत हुआ कि किसी काल्पनिक संसार के भ्रमण पर हूँ| प्रत्येक मॉडल के पास खड़े हुए बाल प्रदर्शक (demonstrater) जिस तरह से अपने मॉडल को व्याख्यायित कर रहे थे वह प्रशंसनीय था| ऐसे आयोजन विद्यालय के छात्रों ने क्या पढ़ा सिर्फ यही प्रदर्शित नहीं करते अपितु क्या सीखा इसे प्रदर्शित करते हैं| कुछ मॉडलों के चित्र मैंने अपने कैमरे में कैद करने का प्रयास किया है, इसे अपने ब्लॉग पाठकों के लिए प्रस्तुत कर रहा हूँ| आप सब भी देखें|

शहर


कम्प्यूटर


क्राफ्ट


फिगर्स ऑफ़ स्पीच


फारेस्ट लाइफ


अस्पताल


वन्य जीवन


तितली का जीवन


संगीत


संगीतकार


विलोम


पालतू पशु


चन्द्रमा की कलाएँ

प्रेजेंट टेंस


पुली


लाल किला


क्रियाएं व चिन्ह 


कंकाल


सौर मण्डल


ताजमहल






कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

हमारीवाणी

www.hamarivani.com
www.blogvarta.com