चित्तौड़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
चित्तौड़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 3 फ़रवरी 2018

कुम्भलगढ़



यह स्थल एक किला है जो कि राजस्थान के उदयपुर जिले में स्थित एक ऊँची पहाड़ी पर है| ऐसा अनुमान है कि इसका निर्माण जैन राजा सम्प्रति ने तीसरी शताब्दी में कराया था, किन्तु इसका विधिवत निर्माण राणा कुम्भा ने करवाया था| पन्ना धाय ने उदय सिंह की रक्षा के लिए चित्तौड़ से आकर यहीं शरण ली थी| बाद में यहीं से उदय सिंह ने बनबीर को हराकर राजगद्दी प्राप्त की थी| यहाँ कुम्भा स्वामी का मन्दिर स्थित है जो अपने मूर्ति शिल्प के लिए जाना जाता है|




कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

सोमवार, 18 दिसंबर 2017

चित्तौड़

 राजस्थान स्थित चित्तौड़ शिशोदियावंशीय शासकों की आन बान और शान का प्रतीक रहा है| 1303 में अलाउद्दीन खिलजी ने इस पर आक्रमण कर दिया| यहाँ के शासक राणा रतन सिंह पराजित हुए| राणा कुम्भा जिसका शासन 1433 से 1468 में रहा उसने यहाँ कई इमारतें बनवाईं| 1534 में बहादुरशाह ने इस पर आक्रमण किया तब यहाँ की शासिका कर्मवती थीं उन्होंने हुमायूं को राखी भेजी किन्तु हुमायूँ ने उसकी कोई सहायता नहीं की|यहाँ के स्मारकों में नौमन्जिला कीर्ति स्तम्भ (122 फुट ऊँचा लगभग),विजय स्तम्भ, कुम्भ श्याम सुन्दर मन्दिर, गोमुख कुण्ड और तुलजा माता का मन्दिर प्रमुख हैं| भामाशाह की हवेली तथा पद्मिनी महल भी यहाँ दर्शनीय हैं| यहाँ के दुर्ग की लम्बाई ८ किमी व चौड़ाई 2 किमी है तथा यह राजस्थान का सबसे बड़ा दुर्ग है जिसमे जयमल व कल्ला राठौर की छतरियां हैं|

कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

हमारीवाणी

www.hamarivani.com
www.blogvarta.com