किसान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
किसान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 26 जनवरी 2021

एक साथ तीन परेड

सबसे पहले प्रत्येक सच्चे भारतीय को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज दिल्ली में हमारे साथ साथ सम्पूर्ण विश्व ने तीन परेडें देखीं। यह अपने आप में अभूतपूर्व है। पहली परेड राजपथ से जो हृदय को उल्लसित कर गया। दूसरी किसानों की परेड। जब 12 बजे से ट्रैक्टर परेड की अनुमति मिलने के वाबजूद 8:43 पर ही किसानों ने टीकरी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग तोड़कर पैदल ही मार्च शुरू किया तो लगा कि युवा जोश है इसलिए जो कर रहे हैं शायद स्वभावगत है। हृदय में किंचित उल्लास भी हुआ और लगा कि शायद मैं होता वहाँ तो मैं भी हर्षातिरेक में बैरिकेडिंग तोड़ देता और प्रयाण ही करता। उस समय मैं टेलीविजन के सामने था। सुबह 7 बजे से दोपहर 12 :30 तक मैंने कुछ नहीं किया सिर्फ चैनल बदल बदल कर समाचार देखता रहा। भारतीय लोकतंत्र पर गर्व का अनुभव करता रहा। लेकिन दोपहर बाद तीसरी परेड पुलिस की डंडा परेड की सूचना आयी तो थोड़ा गम्भीर होना पड़ा।
आखिर गड़बड़ी कहाँ है? एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगेंगे। यह तो पिछले तीन माह से हो ही रहा था। आखिर देश को, सरकार को, किसानों को और स्वयं को शर्मसार करने की आवश्यकता क्या थी? दोषी चाहे जो हो आज की घटनाओं से हमें अनुभव हो गया है कि अभी हमें बहुत कुछ सीखना है। 
आज हम जान गए कि हमें किसी की चिंता नहीं, न संस्थाओं की, न संविधान की, न व्यवस्था की और न अपने वचनों की।
हम कब समझेंगे कि भीड़ का कोई चरित्र नहीं होता। हम अपने अधिकारों के लड़ते समय भीड़ तो इकट्ठा कर लेंगे लेकिन अपने बीच में घुसे भेड़ियों को कैसे पहचानेंगे। हम कब समझेंगे कि कोई हमारा खेल बिगाड़ भी सकता है। हमारे पास ऐसे लोगों से बचने की क्या व्यवस्था है। हमें सोचना होगा।
एक प्रश्न और वह कौन सा सन्देश किसान या सरकार देश को देने में सफल हुए जो अब तक देश तक नहीं पहुँचा था। जाहिर है इस नाटक में हमें शर्मसार होना पड़ा है।

रविवार, 7 जनवरी 2018

सामान्य ज्ञान कक्षा -3

समय-15 मिनट                                          पूर्णांक-20
नोट:- सभी प्रश्नों के चार उत्तर दिए गये हैं| जिनमे से एक सही है, जो उत्तर सही हो उस विकल्प के नम्बर को दिए गये उत्तर पत्रक पर उसी प्रश्न नम्बर के सामने काला करना है|               
1- पृथ्वी है:- 
a- चौकोर        b- समतल      c- गोल           d- लम्बी
2- एवरेस्ट है:- 
a- नदी         b- पर्वत चोटी       c- पठार         d- मरुस्थल
3- ग्राम पंचायत का सदस्य बनने के लिए कम से कम आयु है:-
a- 31 वर्ष         b- 17 वर्ष        c- 18 वर्ष         d- 25 वर्ष
4- पंजाब के लोगों का मुख्य भोजन क्या है?
a- दूध और पूड़ी         b- सरसों का साग और मक्के की रोटी          c- मट्ठा और इडली           d- बाजरे की रोटी व गुड़
5- कुतुबमीनार है:-  
a- आगरा में       b- लखनऊ में       c- दिल्ली में        d- मुंबई में
6- पत्थरों में सहायता से आदि मानव ने बनाये:-
a- गाड़ी        b- मकान          c- औजार             d- पहिया
7- यातायात का तीव्रतम साधन है:-      
a- रिक्शा        b- बस           c- रेलगाड़ी           d- वायुयान
8- शिक्षक:-    
a- इलाज करता है       b- पत्र लाता है      c- पढ़ाता है     d- आग बुझाता है
9- क्रिसमस त्यौहार है:-    
a- हिन्दुओं का        b- मुस्लिमों का      c- ईसाईयों का      d- सिक्खों का
10- ढोकला विशेष व्यंजन है:-   
a- महाराष्ट्र का       b- पंजाब का     c- गुजरात का        d- बिहार का
11- पौधे के भूमि के अंदर का भाग कहलाता है:-   
a- तना      b- जड़         c- फल           d- जटा
12- मांसाहारी पक्षी है:-   
a- तोता          b- कबूतर          c- गिद्ध           d- गौरैया
13- मनुष्य के शरीर में हड्डियाँ होती हैं:-   
a- 210            b- 206          c- 306           d- 804
14- चुम्बक अपनी ओर खींचती है:-   
a- पीतल            b- ताँबा           c- चाँदी          d- लोहा
15- पदार्थ की कितनी अवस्थायें होती हैं:-     
a- 4            b- 6              c-  3           d- 2
16- किसान का मित्र है:-   
a- केंचुआ          b- चूहा               c- जोंक            d- पक्षी
17- ग्रीष्म ऋतु में पाया जाने मुख्य फल है:- 
a- सन्तरा          b- खरबूजा         c- गाजर          d- अमरुद
18- चन्द्रमा है:-  
a- तारा     b- ग्रह       c- उपग्रह       d- धूमकेतु
19- तालाब के किनारे घोंसला बनाता है:-
a- बया                b- तीतर                 c- कोयल              d- किंगफ़िशर
20- ज्ञानेन्द्रियाँ होती हैं:-
a- 3             b- 5           c- 4             d- 7


उत्तरमाला - यहाँ देखें




कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

हमारीवाणी

www.hamarivani.com
www.blogvarta.com