औरंगजेब लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
औरंगजेब लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 4 जनवरी 2018

बीजापुर

 बीजापुर नगर कर्नाटक में भीमा और कृष्णा नदियों के दोआब में स्थित है| इस नगर की स्थापना युसूफ आदिलशाह ने की थी| विजयनगर के विरुद्ध संघ बनाने एवं तालीकोटा के युद्ध में उसे हराने में बीजापुर की प्रमुख भूमिका थी| मराठा शक्ति ने बीजापुर को बहुत नुकसान पहुँचाया| 1686 में औरंगजेब के सामने बीजापुर के शासकों ने आत्मसमर्पण करना पड़ा| बीजापुर के सुल्तान इब्राहीम द्वितीय (1580-1626) के संरक्षण में रहकर ही फरिश्ता ने ‘तवारीख-ए-फरिश्ता’ नामक ग्रन्थ लिखा| बीजापुर का गोल गुम्बद विश्व का सबसे बड़ा गुम्बद है|




कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

शुक्रवार, 29 दिसंबर 2017

जोधपुर



इस नगर की स्थापना 1459 में राव जोधा द्वारा की गयी थी| उसने अपनी राजधानी मंडोर से हटाकर जोधपुर को बनाया था| जब शेरशाह सूरी ने यहाँ के शासक मालदेव को सेमल के युद्ध में हराया तो शेरशाह ने कहा था कि “एक मुट्ठी बाजरे के लिए मैं हिन्दुस्तान की बादशाहत खो देता”| औरंगजेब के समय जोधपुर का शासक जसवंत सिंह था| जोधपुर का किला 120 मीटर ऊँची पहाड़ी पर स्थित है| दुर्ग के भीतर राजप्रसाद, शस्त्रागार, मोतीमहल, जवाहर खाना आदि मुख्य इमारते हैं| किले के उत्तर की ओर ऊँची पहाड़ी पर थड़ा नामक एक भवन है जो पूरी तरह संगमरमर का बना है| जोधपुर की विशेषता यहाँ की कृत्रिम झीलें और कुएं हैं| 



कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

सामूगढ़



आगरा के निकट इस स्थल पर दाराशिकोह एवं औरंगजेब के मध्य 29 मई 1658 में युद्ध हुआ था, जिसमें दाराशिकोह की पराजय जो गयी थी| इसके बाद  8 जून 1658 को ही औरंगजेब ने आगरा पर अधिकार कर लिया था| 



कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

सोमवार, 18 दिसंबर 2017

खुल्दाबाद

खुल्दाबाद महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित एक एतिहासिक नगर है| इस नगर में अनेक इतिहास पुरुषों की समाधियाँ हैं| जिनमे मुगल बादशाह औरंगजेब, गोलकुंडा के अंतिम सुल्तान अबुल हसन प्रमुख हैं| इसके अतिरिक्त अहमदशाह, बुरहान शाह, मलिक अम्बर, आसफ़जाह और संत जैनुलहक की भी समाधियाँ यहाँ हैं|

यहाँ औरंगजेब द्वारा बनवाई गयी फरदपुर व अजन्ता सराय तथा आसफ़जाह द्वारा बनवाई गयी जामा मस्जिद व सालारजंग की बारादरी भी है|

 

कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

हमारीवाणी

www.hamarivani.com
www.blogvarta.com