शनिवार, 3 फ़रवरी 2018

गया



यह स्थल बिहार में है| इस स्थल से थोड़ी ही दूर पर बोधगया है| बोधगया में गौतम बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था| वर्तमान में भी यह बौद्धधर्म का तीर्थ स्थल है| अपने शासन काल के दसवें वर्ष में अशोक ने यहाँ की यात्रा की थी| 411 में प्रसिद्ध तीर्थयात्री फाहियान ने यहाँ की यात्रा की थी| यहाँ ह्वेनसांग ने अपने कदम रखे| पौराणिक कथाओं के अनुसार गया में गयासुर नामक राक्षस निवास करता था जिसे भगवान विष्णु ने यहाँ से निकाल दिया| यहाँ मगध विश्वविद्यालय भी है| गया फल्गु नदी के किनारे स्थित है जिसे बोधगया में निरंजना कहा जाता है|




कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

कुम्भलगढ़



यह स्थल एक किला है जो कि राजस्थान के उदयपुर जिले में स्थित एक ऊँची पहाड़ी पर है| ऐसा अनुमान है कि इसका निर्माण जैन राजा सम्प्रति ने तीसरी शताब्दी में कराया था, किन्तु इसका विधिवत निर्माण राणा कुम्भा ने करवाया था| पन्ना धाय ने उदय सिंह की रक्षा के लिए चित्तौड़ से आकर यहीं शरण ली थी| बाद में यहीं से उदय सिंह ने बनबीर को हराकर राजगद्दी प्राप्त की थी| यहाँ कुम्भा स्वामी का मन्दिर स्थित है जो अपने मूर्ति शिल्प के लिए जाना जाता है|




कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

अजमेर



कर्नल टॉड ने इस नगर को राजपूताने की कुंजी कहा| इस नगर की स्थापना 1113 में शाकम्भरी के चौहान शासक अजयदेव के द्वारा की गयी थी| जब मुहम्मद गोरी ने यहाँ आक्रमण किया तब यहाँ चौहानों का शासन समाप्त हो गया| यहाँ ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह है| यहीं पास में ही अजयपाल द्वारा “तारागढ़ का दुर्ग” बनवाया बनवाया गया है| 1102 में यहीं कुतुबुद्दीन ऐबक के द्वारा “अढ़ाई दिन का झोपड़ा” नामक इमारत बनवाई गई| यहाँ जैनियों का रथवाला मन्दिर भी है| 




कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

बीदर



यह स्थल वर्तमान में हैदराबाद के पास स्थित है| किसी समय बीदर वारंगल राज्य के अंतर्गत था| इस पर गयासुद्दीन के पुत्र जूना खां के द्वारा अधिकार करने पर यह दिल्ली सल्तनत के अधीन आ गया| 1347 में बहमनी सल्तनत की होने पर बीदर उसका अंग बन गया| 1423 में सुल्तान अहमदशाह ने बीदर को अपने साम्राज्य की राजधानी बनाया| 1526 में अली बरीद ने बीदर के बरीदशाही वंश की स्थापना की| मध्यकाल में बीदर दक्षिण भारतीय वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध था| मुहम्मदशाह के प्रधानमन्त्री महमूद गवां द्वारा 1472 में बीदर में एक मदरसा बनवाया गया| 1619 में इसे आदिलशाही शासक इब्राहीम आदिलशाह ने बीजापुर में मिला लिया गया|




कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

हमारीवाणी

www.hamarivani.com
www.blogvarta.com