गुरुवार, 4 जनवरी 2018

चंबा



हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में रावी नदी के तट पर चंबा वर्तमान में एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है| इसका नाम चंबा वर्मन वंश की राजकुमारी चम्पा के नाम पर पड़ा| यह नगर मन्दिरों व कलाकौशल के लिए भी प्रसिद्ध है| इसकी स्थापना 920 ईस्वी में साहिल वर्मा ने की थी| उसके द्वारा निर्मित चमेसनी देवी का मन्दिर ऐतिहासिक चौगान के पास आज भी उपलब्ध है| लक्ष्मीदेवी मन्दिर समूह चंबा का प्रसिद्ध देव स्थल है| इस मन्दिर समूह में महाकाली, हनुमान, नंदीगण, विष्णु एवं शिव आदि के मन्दिर हैं| लक्ष्मीनारायण के बैकुण्ठ मूर्ति में कश्मीरी एवं गुप्तकालीन तक्षण कला के नमूने देखे जा सकते हैं| चंबा में भूरीसिंह नाम का एक संग्रहालय भी है जहाँ पांच हजार से भी अधिक कलाकृतियाँ हैं| 




कृपया पोस्ट पर कमेन्ट करके अवश्य प्रोत्साहित करें|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें











हमारीवाणी

www.hamarivani.com
www.blogvarta.com